गढ़वा, अप्रैल 23 -- गढ़वा। गढ़वा- शाहपुर मार्ग पर मंगलवार को झारखंड हॉस्पिटल के पास मोटरसाइकिल के टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति मझिआंव थाना क्षेत्र के जाहरसराय गांव निवासी रामदास यादव का पुत्र सुरेश यादव बताया गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सुरेश यादव किसी काम से गढ़वा आए हुए थे। उसी क्रम में कचहरी रोड स्थित झारखंड हॉस्पिटल के पास पीछे से एक बुलेट सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। उससे वह गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...