सोनभद्र, फरवरी 4 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत मेडरदह-खजूरा के बीच दो बाइक की भिडन्त में 44 वर्षीय एक व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी। पुलिस ने मृतक सहादुर प्रसाद पुत्र भाईराम निवासी कुलडोमरी टोला मेडरदह की शिकायत पर दूसरी बाइक से आ रहे बाइक सवार भगवान दास पुत्र नेमा सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी जगमति देवी का आरोप है कि बीते एक फरवरी को उसके पति की बाइक को विपरीत दिशा से आ रहे भगवान दास ने तेज रफ्तार से टक्कर मार दी। पुलिस की सहायता से उन्हे संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर भगवान दास के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.