औरंगाबाद, दिसम्बर 2 -- गोह प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित नव निर्माणधीन एफसीआई गोदाम के पास से बिजली के मोटर, ग्रेंडर सहित अन्य उपकरण की चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने चोरी गए मोटर को बरामद कर लिया है। साथ ही पूछताछ के लिए एक युवक को भी पुलिस में हिरासत में लिया है। एफसीआई गोदाम भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। उपकरण की चोरी हो जाने के बाद मंगलवार को पूरे दिन काम बंद रहा। इस मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि घटना की जांच कराई गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...