छपरा, जून 20 -- डेढ़ माह से खराब मोटर पंप को बनाने में निगम नहीं ले रहा दिलचस्पी सात सौ परिवार के लोग प्रभावित हो रहे फोटो 6: वार्ड नंबर 01 के अजायब गंज स्थित पम्प हाउस की तस्वीर पेज पांच की लीड हिन्दुस्तान पड़ताल छपरा, एक संवाददाता। शहर के अजायबगंज में डेढ़ माह से मोटर पंप के फेल हो जाने से सात सौ परिवार के लोग प्रभावित हो रहे हैं। इन दिनों गर्मी के मौसम में लोगों को पीने की पानी के लिए चापाकल व आरओ का सहारा लेना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि आर्थिक तौर पर मजबूत लोग आरओ के पानी की खरीदारी कर अपनी प्यास तो बुझा लेते हैं लेकिन गरीब व मजदूर तबके के लोगों को दूरी तय कर चापाकल से पानी लाना पड़ रहा है। पानी की किल्लत से जूझ रहे स्थानीय लोगों की शिकायत है कि फेल मोटर पंप के बारे में शिकायत के बावजूद भी निगम संज्ञान नहीं ले रहा है। यहां तक कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.