सुल्तानपुर, जून 20 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। शुक्रवार की सुबह बगियागांव देसी शराब ठेके के पीछे एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक के शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंचे परिजन शव लेकर घर चले गए। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका जताते हुए घटना की सूचना डायल 112 पर दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जयसिंहपुर कोतवाली के डोमनपुर निवासी रोहित वर्मा घर से करीब पांच सौ मीटर दूर बगियागांव चौराहे पर रोहित ऑटो सर्विस नाम से दुकान चलाता था। शुक्रवार की सुबह बाजार का एक व्यक्ति शराब ठेके के पीछे गया तो रोहित का शव झड़ियों के बीच पड़ा देख सन्न रह गया। उसने घटना की जानकारी कस्वासियों को दी। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिवार के सदस्य मृतक के शव को घर ले गए। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक चार भाई और तीन बहनों में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.