चम्पावत, दिसम्बर 24 -- चम्पावत। पंचम वाहिनी एसएसबी के 15 दिनी मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। सेलागाड़ में हुए समापन कार्यक्रम में कमांडेंट सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। प्रशिक्षण में युवाओं को वाहन चलाने के साथ वाहन को ठीक करने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में उप कमांडेंट चंद्रशेखर सी पाटिल,डॉ. वेदांतम मधुमिता व डॉ. पूजा फर्स्वान, प्रधान पंकज तिवारी व रविन्द्र रावत, ठुलीगाड़ समवाय प्रभारी सुबोध कुमार, एएसआई रामेश्वर दयाल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.