चंदौली, जनवरी 8 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। व्यासपुरपुर पेयजल योजना अंतर्गत महाबलपुर स्थित ट्यूबवेल नंबर एक से होने वाली सप्लाई पिछले एक हफ्ते से बंद है। कारण की जल निगम के ट्यूबवेल की मोटर जल गई है। जिससे इलाके की करीब दो हजार की आबादी प्रभावित है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मोटर ठीक कराकर आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। वहां के ग्रामीणों का कहना है कि महाबलपुर में पिछले एक साल से अधिक समय से उपभोक्ता दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है। क्योंकि यहां आए दिन पाइप फटी रहती है, तो कभी पानी नहीं मिलता है। कभी मरम्मत के लिए मजदूर नहीं मिलते है। ऐसे अनेकों समस्याओं का सामना यहां की लगभग 2000 उपभोक्ताओं को करना पड़ रहा है। डॉ. हरिहर सिंह ने बताया कि हमलोग प्रदूषित पानी पीने की समस्या से पिछले कई महीनों से जूझ रहे है। जिसके लिए मैंने पोर्टल सहि...