जौनपुर, फरवरी 9 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुरारपुर स्थित जल निगम की मोटर जल जाने से कई गांवों में पेयजल संकट गहरा गया है। बीते कई दिनों से पानी की आपूर्ति ठप होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर हैं। इस इलाके के अधिकांश गांवों में बोरिंग का पानी खारा निकलता है, जिससे वह पीने योग्य नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों के लिए जल निगम की टंकी से होने वाली जलापूर्ति ही एकमात्र सहारा है। मुरारपुर स्थित उक्त पानी की टंकी से हौज, मुरारपुर, अभेरवा, कादीपुर, संघईपुर, सुरहुरपुर, समोपुर, ऊंचवा, शाहबड़ेपुर समेत अन्य गांवों में पेयजल की आपूर्ति की जाती है। टंकी के ऑपरेटर रतन सिंह परमार ने बताया कि छह फरवरी को केबल और मोटर दोनों जल गए। इसके बाद से आपूर्ति पूरी तरह बाधित है। उन्होंने क...