बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- गुलावठी। गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम की मोटर चोरी करने वाले शातिर बदमाशों के साथ गांव फकाना नहर के पास हुई मुठभेड हुई। जिसमें एक बदमाश को पुलिस की गोली लगी है, तथा साथ ही एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया हैं घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहा, कारतूस, चाकू, चोरी किया गया सामान व पिकअप वाहन बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार पुलिस टीम व स्वाट टीम फकाना नहर के पास संदिग्ध व्यक्ति, वाहन की चैकिंग कर रही थी, तभी एक संदिग्ध पिकअप वाहन तेजी से आता हुआ दिखायी दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया, नहीं रुके बल्कि वाहन को तेजी से भगाने लगे, कुछ दूरी पर पुलिस टीम से घिरता देख बदमाशों द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी, पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.