मुरादाबाद, मार्च 31 -- सिविल लाइंस थाना पुलिस ने गलशहीद और मझोला क्षेत्र निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार कर मोटर चोर गिरोह का खुलासा किया। आरोपियों ने 29 मार्च को सुबह विद्यानगर स्थित मोटर बाइंडिंग की दुकान से सात मोटर चोरी की थीं। आरोपी ऑटो में लादकर माल ले गए थे। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दो टेंपो के साथ चोरी गया पूरा माल बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि विद्यानगर नयागांव निवासी इदरीश अहमद की कांठ रोड पर हरथला क्षेत्र में मदरसे के पास इदरीश इलेक्ट्रिकल्स नाम से मोटर बाईडिंग की दुकान है। 29 मार्च को सुबह करीब पांच बजे उनकी दुकान का ताला तोड़कर सात मोटर चोरी हो कर ली गई थी। पुलिस की जांच में एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना और एसआई राजीव कुमार की टीम ने रविवार को इस मामले में मझोला के जयंतीपुर टीचर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.