सहरसा, सितम्बर 12 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। रकिया और पुरीख गांव में खेत में पटवन के लिये लगाये गये बिजली मोटर की हो रही लगातार चोरी से किसान परेशान हैं। इलाके में किसानों द्वारा मखाना और मछली पालन व्यापक पैमाने पर शुरू किया गया है। पटवन के लिए किसान खेत में मोटर लगाकर खेती करते हैं लेकिन रात के समय में अज्ञात चोरों के द्वारा मोटर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है। रकिया गांव निवासी किसान अरूण कुमार सिंह ने बिहरा थाना में आवेदन देते हुए कहा है कि देर रात चोरों ने खेत में लगे मोटर की चोरी कर ली है। उन्होंने पुरीख गांव निवासी मो. नसीम उर्फ बोकू सहित अन्य पर चोरी करने एवं कहने पर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुरीख गांव के एक अन्य किसान प्रभु ठाकुर ने मोटर चोरी करने की शिकायत की है। आवेदन के आलोक में बिहरा पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.