बेगुसराय, अप्रैल 22 -- मटिहानी। सैदपुर निवासी बीस सूत्री के सदस्य फ़िरदौस आलम के डेरा के पास से चोरों ने मोटर चोरी कर ली। आलम ने बताया कि वर्षो से वे मटिहानी थाना क्षेत्र के सैदपुर बहियार में अपना डेरा बना खेती कर रहे हैं। सिंचाई के लिये वह अपने डेरा के समीप मोटर लगाए हुए थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे वे अपने डेरा से घर गए तब तक सब कुछ ठीक ठाक था। मंगलवार सुबह जब डेरा पर पहुंचे तो देखा कि मोटर गायब है। चोरों के द्वारा बिजली पर संचालित मोटर का तार काटकर मोटर की चोरी कर ली गयी है। इधर, सैदपुर निवासी मो पोलो, रामपुर निवासी मुकेश पंडित, गोदरगांवा निवासी मनीष कुमार आदि ने बताया की कई महीने पूर्व उनलोगों का भी मोटर चोरी हो चुका है। पुलिस प्रशासन के द्वारा न तो मोटर की बरामदगी की जा सकी है और न ही चोरों को पकड़ा ही जा सका है। पुलिस के द्वारा सिर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.