भागलपुर, दिसम्बर 10 -- रंगरा प्रखंड के अधिकतर पंचायतों में किसानों से सिंचाई करने में मोटर चालक प्रति बीघा 700 रुपये लेते हैं, जबकि नीतीश सरकार द्वारा बिजली मुफ्त में दी जा रही है। जिससे किसानों में काफी गुस्सा है। किसानों का कहना है मोटर चालक मनमाने ढंग से प्रति बीघा वसूली करते हैं। ग्रामीण किसान रवि, अनिल मंडल, टुनटुन मंडल ने बताया कि हमलोगों को गेहूं में चार बार जबकि मक्के में सात बार पानी लगता है ऐसे में किसान त्राहिमाम की स्थिति में है और कर्ज में डूब रहे है। किसानों ने इस संबंध में वरीय पदाधिकारियों से हस्तक्षेप कर सिंचाई का वास्तविक मूल्य निर्धारित करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...