सहरसा, फरवरी 12 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। बीते सोमवार रात नवहट्टा बाजार से दुकान के सामने खड़ी हुई मोटरसाइकिल चोरी मामले का महज 24 घंटे में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व एस आई संजीव कुमार द्वारा उद्भेदन करते हुए मोटरसाइकिल बरामद कर लिया गया है। सोमवार रात में सुपौल जिला निवासी गणेश यादव द्वारा स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई मोटरसाइकिल चोरी मामले में चोर अपना रिश्तेदार ही सामना आया है। मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस अनुसंधान में सामने आया है कि ससुराल से मिली मोटरसाइकिल को उसके साढ़ु सहित अन्य रिश्तेदारों द्वारा रेकी करते हुए दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी कर लिया गया था। पुलिस टीम द्वारा की गई जांच के दौरान अमलेश कुमार, विवेक कुमार व बलवीर कुमार को मोटरसाइकिल सहित हिरासत में लिया गया है। हिरासत में रखें सभी तीन आरोपी को न्यायिक हिरासत मे...