गढ़वा, जुलाई 9 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत तसरार गांव निवासी महेंद्र राम का पुत्र विजय कुमार राम मंगलवार को मोटरसाइकिल से धक्का लगने से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि विजय अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा पढ़ाई करने के लिए आया हुआ था। पढ़ाई कर वह गढ़वा से अपने घर लौटने के क्रम में झोतर गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...