गढ़वा, दिसम्बर 10 -- गढ़वा। रेहला- बाइपास एनएच 39 पर पिपरा गांव के पास मोटरसाइकिल से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला मेराल थाना क्षेत्र के करकोमा गांव निवासी रामनाथ चौधरी की पत्नी सुगिया देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायल महिला के पति ने बताया कि मोटरसाइकिल से पति-पत्नी सवार होकर कोरवाडीह गांव जा रहे थे। उसी क्रम में पत्नी चलती मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद एंबुलेंस से लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...