जहानाबाद, जून 15 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। मखदुमपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर के निकट रविवार की शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार पर मिनिस्ट्री ऑफ़ पावर गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया लिखा हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धरनई थाने को दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हुआ है, लेकिन किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुर्घटना के बाद कार पर सवार लोग गाड़ी छोड़कर चले गए हैं। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार कार एक मोटरसाइकिल को बचाने में दुर्घटनाग्रस्त हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.