चतरा, फरवरी 19 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कुकुरमन गांव के समीप बुधवार की देर रात मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल से एंबुलेंस सेवा के सहयोग से घायल तीनों व्यक्तियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों के द्वारा जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं घायल मनोज पासवान को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल चतरा रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की देर रात तीन लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर योगियारा प्रतापपुर से भौराज गांव में सेवानिवृत्त चौकिदार सुरेश पासवान के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच कुकुरमन गांव के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर एक पेड़ से सीधे जा टकरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.