गढ़वा, फरवरी 13 -- गढ़वा। डंडई थाना क्षेत्र के महुडंड गांव में शुक्रवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मंजूर अंसारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि मंजूर अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर जरही बाजार करने के लिए जा रहा था। उसी क्रम में गांव में ही उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...