चतरा, दिसम्बर 4 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी के माधोपुर में गुरूवार की देर शाम मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिरने से हलमता निवासी 26 वर्षिय कृष्णा यादव पिता महावीर यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया है। घायल को टोनाटाँड के दो युवकों द्वारा इटखोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सक अशोक कुमार ने प्राथमिक ईलाज के पश्चात बेहतर इलाज के लिये हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। युवक की स्थिति काफी चिंताजनक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...