गढ़वा, फरवरी 14 -- गढ़वा। गढ़वा-रेहला मार्ग पर सीदे मोड़ के पास शुक्रवार रात बाइक दुर्घटना में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति धुरकी थाना क्षेत्र के गनियारी खुर्द गांव निवासी नागेंद्र सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि नागेंद्र रेहला में बन रहे ओवरब्रिज में मजदूरी का काम करता है। शुक्रवार शाम को मजदूरी करने के बाद वह घर जाने के लिए बाइक से निकला था। इसी क्रम में सीदे मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...