गढ़वा, सितम्बर 28 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के जाला गांव निवासी स्वर्गीय सोमर चौधरी की पत्नी 70 वर्षीया समुद्री देवी की मौत शुक्रवार रात मोटरसाइकिल की चपेट में आने से हो गई। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि समुद्री अपने घर से बाहर किसी काम से निकली थी। उसी दौरान आंधी के साथ बारिश होने लगी। उसी दौरान वह अपने घर लौट रही थी। उक्त दौरान मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया। उसके बाद उसे घायल अवस्था में छोड़कर वहां से अपनी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। बारिश और तूफान होने के कारण समुद्री काफी देर तक घायल अवस्था में सड़क पर पड़ी रही। उसके बाद परिजनों की समुद्री पर नजर पड़ी तो उसे घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने उसका बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव घर ले गए।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.