गढ़वा, दिसम्बर 9 -- गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के लखना गांव निवासी नौशाद खान का पुत्र 15 वर्षीय आदिल खान व उसी गांव के 16 वर्षीय अल्जर खान मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव में घूम रहे थे। उसी बीच गांव में ही उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। उससे दोनों घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने आदिल खान की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...