गढ़वा, दिसम्बर 16 -- गढ़वा। गढ़वा-चिनिया मुख्य मार्ग पर चामा गांव में मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो किशोर घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना में घायल सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा गांव निवासी मंदीप राम का पुत्र 15 वर्षीय नीतीश कुमार, चिनिया थाना क्षेत्र के रनपुरा गांव निवासी राशबिंदु कोरवा का पुत्र उज्ज्वल कोरवा शामिल हैं। घटना के संबंध में बताया गया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दोनों गढ़वा से चिनिया थाना क्षेत्र के रणपुरा गांव जा रहे थे। उसी बीच चामा गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.