मुजफ्फर नगर, जनवरी 15 -- पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार मोटरसाइकिल व एक बोग्गी बरामद कर तीन आरोपी गिरफ्तार किए है। आरोपी उत्तराखंड से यूपी में आकर चोरी करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया। थाना प्रभारी जयवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव कैल्लनपुर में भोले सिह के मकान में कुछ मोटरसाइकिल खडी हुई है। पुलिस ने मौके पर जाकर चेकिंग की। वहां से चोरी की चार मोटरसाईकिल बरामद की। पुलिस ने भोला की निशानदेही पर उत्तराखंड के गांव खेड़ाजट निवासी अक्षय और विपिन को गिरफ्तार किया। पुलिस ने पूछताछ में चोरो से भूराहेड़ी से चोरी की गई एक बोग्गी भी बरामद की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी उत्तराखंड से आकर यूपी में चोरी की घटना को अंजाम देते थे। और यहां से चोरी की गई बा...