चाईबासा, फरवरी 5 -- गुवा । बड़ाजामदा थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, फुटबॉल मैदान निवासी संपूर्णा चौधरी के घर से बीते 30 जनवरी की रात अज्ञात चोर द्वारा मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं मिला, तब पीड़ित ने 3 फरवरी को बड़ाजामदा थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी दर्ज होते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। जांच के क्रम में 4 फरवरी (बुधवार) को पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी 24 वर्षीय बलबीर सिंह उर्फ गोरा सिंह, पिता त्रिलोचन सिंह को बड़बिल न्यू मार्केट वार्ड संख्या 9 से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.