गढ़वा, जनवरी 16 -- गढ़वा। कांडी थानांतर्गत सननी गांव निवासी दशरथ प्रजापति का 20 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार मोटरसाइकिल के धक्के से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने घर से बाजार की ओर गया था। बाजार से वापस अपने घर लौटने के दौरान सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...