गढ़वा, नवम्बर 3 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के रंका मोड़ के पास मोटरसाइकिल के धक्के एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति बिहार के औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के अलहन परासी गांव निवासी स्वर्गीय बिरजा यादव का पुत्र उपेंद्र यादव को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में घायल उपेंद्र ने बताया कि वह औरंगाबाद से गढ़वा आया हुआ था। उसी क्रम में रंका मोड़ चौराहे के पास एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...