गढ़वा, फरवरी 7 -- गढ़वा। डंडई थानांतर्गत रारो गांव निवासी बिफन सिंह का पुत्र 30 वर्षीय जितेंद्र सिंह व उसी गांव निवासी विशुनधारी प्रजापति का पुत्र 27 वर्षीय राजेंद्र प्रजापति मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल हो गए। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों अपने-अपने घर से बाजार की ओर जा रहे थे। उसी बीच दोनों मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना के बाद परिजनों ने दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...