गढ़वा, जनवरी 23 -- गढ़वा। यूपी के कोण थाना क्षेत्र के चाची गांव निवासी अखिलेश कुमार जायसवाल की पुत्री सात वर्षीय गुनगुन कुमारी मोटरसाइकिल धक्के से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि वह अपने नानी के घर गढ़वा स्थित नामधारी कॉलेज के पास आई थी। उसी बीच घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...