पाकुड़, फरवरी 24 -- महेशपुर थाना क्षेत्र के सिमपुर गांव के समीप मंगलवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक युवक, एक नाबालिग युवक तथा एक नाबालिग युवती शामिल हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अर्जुनदाहा के ठाकुर टोला निवासी सोयलेन सोरेन (25 वर्ष) महेशपुर में काम समाप्त कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिमपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल चालक ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को इलाज के लिए महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ़ मोहम...