चाईबासा, फरवरी 15 -- मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर -हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल गुवा,संवाददाता। गुवा से बड़ाजामदा जाने वाले मार्ग पर लालजी हार्टिंग के समीप शनिवार शाम करीब 6:30 बजे मोटरसाइकिल और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें दो की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार मोटरसाइकिल संख्या जेएच 06एच 1368 पर तीन लोग सवार होकर गुवा बाजार से घर हिरजीहाटिंग लौट रहे थे। उसी दौरान बड़ाजामदा से गुवा की ओर आ रही स्कूटी से लालजी हार्टिंग के पास सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों वाहन तेज गति में थे। घटना की सूचना मिलते ही गुवा सेल अस्पताल से एंबुलेंस मौक...