जहानाबाद, फरवरी 9 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। टेहटा थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तरह हुआ गांव में छापेमारी की। जिसमें फरार चल रहे आरोपी धनंजय उर्फ रंजय मांझी को गिरफ्तार किया गया। उस पर लूट कांड के अंतर्गत प्राथमिक की दर्ज था। इस संबंध में थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि 2024 में सुमेरा रोड में एक निजी बैंक कर्मी से पैसे और मोटरसाइकिल की लूट हुई थी जिसमें यह आरोपी था। इस मामले में एक अपराधी की पहले गिरफ्तारी हो चुकी थी। यह डर से चेन्नई भाग गया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह घर आया हुआ है उसके बाद छापेमारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...