पाकुड़, जनवरी 21 -- मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिरने से दो व्यक्ति जख्मी महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य सड़क पर हाथीमारा गांव के पास मंगलवार को मोटरसाइकिल से असंतुलित होकर गिरने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ज़ख्मियों की पहचान हाथीमारा गांव निवासी 60 वर्षीय रेजाउल अंसारी एवं 37 वर्षीय अब्दुल सुभान अंसारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर घटना की छानबीन करते हुए दोनों ज़ख्मियों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर भिजवाया। जहां डॉ़ प्रद्धुमन कुमार ने दोनों ज़ख्मियों का प्राथमिक उपचार कर चोट की गंभीर स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन करने का सलाह दिया है। ज़ख्मियों के स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति सीलमपुर गांव के तरफ से मजदूरी कर एक ही मोटरसा...