गढ़वा, फरवरी 21 -- गढ़वा। चिनिया गांव निवासी आशीष कुमार कोरवा और लल्लू कुमार कोरवा शुक्रवार शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने घर से गढ़वा किसी काम से आ रहे थे। उसी क्रम में गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव के पास सड़क पर बालू होने के कारण उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों को घायल अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...