वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) ने एक बार फिर लोकोमोटिव निर्माण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का परचम लहराया है। बरेका में निर्मित स्वदेशी 3300 हॉर्स पावर एसी डीजल-इलेक्ट्रिक छठा लोको सोमवार को मोजाम्बिक रवाना किया गया। बरेका को मोजाम्बिक से 10 इंजनों के निर्माण का जिम्मा मिला था। इनमें दो लोकोमोटिव जून, तीसरा सितम्बर, चौथा अक्तूबर और पांचवां लोको 12 दिसम्बर को भेजा गया था। इसके बाद सोमवार को छठां इंजन भी मोजाम्बिक भेजा गया। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह निर्यात वैश्विक मंच पर लोकोमोटिव निर्माण में भारत की बढ़ती क्षमताओं को दर्शाता है। बरेका द्वारा निर्मित ये अत्याधुनिक 3300 हॉर्स पावर केप गेज (1067 मिमी) लोकोमोटिव 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की गति से चलने में सक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.