बदायूं, जनवरी 21 -- मोजमपुर खेत में मारपीट व धमकी में चार पर मुकदमा मूसाझाग। क्षेत्र के मोजमपुर गांव में खेत में खूंटा गाड़कर लगाए गए वान को खोलकर गाय चराने के दौरान हवलदार पुत्र प्यारे लाल से मारपीट की गई। हवलदार ने बताया कि 19 जनवरी की सुबह उसने खूंटे उखाड़ते समय सत्यवीर पुत्र मोहर सिंह को पकड़ लिया था। इस पर सत्यवीर, विजयवीर पुत्र सरनाम, निर्भान पुत्र विजयवीर और पृथ्वी पाल पुत्र नामालूम ने उससे गालीगलौच करते हुए लात-घूसों से पीटा। मारपीट में हवलदार के सीने और जबड़े में चोटें आईं। हवलदार की पत्नी सोनवती बीच-बचाव के लिए आईं, तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का मारा और गाली दी और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद हवलदार ने थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.