मधुबनी, दिसम्बर 8 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। मोगलाहा स्थित मध्य विद्यालय के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्राथमिक से लेकर मध्य वर्ग तक के बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल समेत आवश्यक शैक्षणिक सामग्री दी गई। जहां समाजसेवी मनीष कुमार ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने और उनकी पढ़ाई में सहयोग देना उनका मुख्य उद्देश्य है। विद्यालय के शिक्षकों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के सहयोग से बच्चों का मनोबल बढ़ता है तथा उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.