नवादा, जुलाई 20 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नवादा नगर के मोगलाखार और अजमत नगर जैसे मोहल्ले में नल-जल का पानी सभी घरों तक नहीं पहुंच रहा है। अभी भी आधे घरों में पाइप का कनेक्शन नहीं किया गया है। इस कारण भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। निराशाजनक तो यह है कि वार्ड में चापाकल की उपलब्धता भी नगण्य है। इस कारण पेयजल का संकट हमेशा बना रहता है। यह संकट गर्मी में और भी बड़ा हो कर रह गया है। नल-जल जैसी बड़ी समस्या के साथ ही इस वार्ड में जल निकासी की समस्या भी गंभीर है। ऐसे में इस सड़क की स्थिति भी दयनीय हो कर रह गयी है। विभिन्न बाधाओं और असुविधाओं के कारण नाली निर्माण का कार्य भी निर्बाध नहीं हो पाने से अलग ही दिक्कत बनी हुई है। आरंभिक शिक्षण के साधन आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति भी अच्छी नहीं है। वार्ड में दो आंगनबाड़ी केन्द्र हैं लेकिन दोनों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.