कानपुर, दिसम्बर 5 -- क्षेत्र के इंदरुख गांव के शिव सरोवर धाम में आयोजित पंचकुंडीय महायज्ञ एवं भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास ने कहा कि मोक्ष प्राप्ति करने लिए भागवत कथा सरल साधन है। क्षेत्र के इंदरुख गांव में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित पंचकुंडीय रूद्र महायज्ञ में गुरुवार को विशाल कलश यात्रा के साथ रुद्र महायज्ञ और भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया। शुक्रवार को सुबह पहर आचार्य ने वैदिक मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां डलवाई। यहां पहुंची महिलाओं ने यज्ञ परिसर की परिक्रमा करने के बाद कथा का श्रवण किया। कथा व्यास हरिनारायण ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष, ज्ञान, भक्ति और प्रेम की प्राप्ति का मार्ग है। यह कथा सुनने से मन को शांति,पापों से मुक्ति और सांसारिक दु:खों से छुटकारा मिलता है। श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान और भक्...