कानपुर, दिसम्बर 15 -- रूरा,संवाददाता। कस्बे के थाना ग्राउंड में आयोजित सात दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास ने कथा में बताया कि मोक्ष प्राप्त करने का सरल साधन भागवत कथा है। कथा श्रवण करने मात्र से ही व्यक्ति मोक्ष को प्राप्त होता है। कस्बे के थाने ग्राउंड में आयोजित साप्ताहिक श्री विष्णु महायज्ञ एवं भागवत कथा का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुआ था। श्रीविष्णु महायज्ञ में कथा के पहले दिन सोमवार को यज्ञाचार्य उमाशंकर तिवारी ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां डलवाई। यहां पहुंची महिलाओं एवं बच्चों ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। बाद में भागवत कथा का रसास्वादन किया। कथा व्यास शशिभूषण दास जी महाराज ने कथा सुनाते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मोक्ष, ज्ञान, भक्ति और प्रेम की प्राप्ति का मार्ग है। यह कथा सुनने से मन क...