मुरादाबाद, फरवरी 19 -- कुडका नदी स्थित मोक्ष धाम परिसर से एक गाय चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के बाद क्षेत्र में रोष व्याप्त है तथा प्रार्थियों ने पुलिस प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि मोक्ष धाम, कुडका नदी (मुंडो के पास) पर तीन गायें पल रही थीं। 18 फरवरी 2026 को इनमें से एक गाय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी गाय का कोई सुराग नहीं लग सका। प्रार्थियों का आरोप है कि इससे पूर्व भी मोक्ष धाम से एक बछड़ा चोरी हो चुका है, जिसकी शिकायत कोतवाली में की गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई,इसके अलावा परिसर से कई बार नल, मोटर, गैस चूल्हा, पंखा, सिलेंडर व अन्य सामान चोरी हो चुका है। इन घटनाओं की शिकायत भी पुलिस से की गई थी, आरोप है कि अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इस संबंध में म...