सहारनपुर, अगस्त 13 -- भारत सरकार के आयुष मंत्रालय द्वारा देश-विदेश में प्रामाणिक योग की पहचान दिलाने वाले सहारनपुर के मोक्षायतन अंतर्राष्ट्रीय योग संस्थान को इस वर्ष दिल्ली के लाल किले पर आयोजित मुख्य स्वाधीनता दिवस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह गौरव संस्थान के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे सहारनपुर के लिए गर्व का विषय है। योगगुरु स्वामी भारत भूषण का प्रतिनिधित्व करते हुए संस्थान की निदेशक योगगुरु आचार्य प्रतिष्ठा के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम कार्यक्रम निदेशक सीए धीरज सारस्वत, मुरादाबाद भारत योग केंद्र के अमित गर्ग और योगाचार्य मनीषा 13 से 17 अगस्त तक राज्य अतिथि के रूप में दिल्ली में रहेंगी। यह दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य संबोधन सहित स्वाधीनता दिवस से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगा। आयुष मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.