आगरा, दिसम्बर 1 -- तीर्थ नगरी सोरों में मोक्षदा एकादशी के स्नान पर्व पर श्रद्धालु निजी वाहनों में बैठकर सोरों पहुंचे। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर सोरों गए। सोमवार की सुबह इन श्रद्धालुओं ने हरिपदी गंगा में स्नान करने के बाद पंचकोसी परिक्रमा भी लगाई। ट्रैक्टर का उपयोग भले ही कृषि कार्य के लिए बना हो। यातायात पुलिस भले ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर यात्रा करने वालों को ट्रैक्टर में नहीं बैठने के लिए जागरूक कर रही हो। उसके बाद भी लोग जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर यात्रा करते नजर आते हैं। मार्गशीर्ष माह की मोक्षदा एकादशी के दिन भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्रॉली में ही बैठकर सोरों आए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठे लोग ट्रॉली के डाले पर बैठकर यात्रा करते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.