अररिया, दिसम्बर 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। मोक्षदा एकादशी के अवसर पर सोमवार को स्थानीय श्री लक्ष्मी नारायण मारवाडी ठाकुरबाड़ी स्थित श्री श्याम मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्तों ने श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना कर सुख सम्रद्धि की कामना की। इस संबंध में मंदिर के पुजारी पंड़ित अभिषेक दुबे और पंड़ित अनिल पांडये ने बताया कि शास्त्र मान्यताओं के अनुसार द्वापर युग में इसी मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। अत: इस दिन श्री गीता जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन भगवान विष्णु जी के लिए व्रत, उपवास, पूजा और गीता जी का पाठ करने की परंपरा है। मोक्षदा एकादशी का व्रत व उपवास करने से जाने अनजाने में किए गए सभी पापों का नाश होता है। यह व्रत घर परिवार के पितर देवताओ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.