अमरोहा, दिसम्बर 3 -- मोक्षदा एकादशी पर सोमवार रात नगर के श्री झारखंड महादेव शिवाला मंदिर में स्थित बाबा खाटू श्याम के मंदिर पर बाबा खाटू श्याम की भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से किया गया। विधि विधान से पूजन के बाद भजन गायिका सलोनी, विक्की, राहुल एवं सौरव मित्तल ने बाबा के एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। बाबा के भक्तों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। भजन संध्या के अंत में बाबा की आरती की गई और प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मुकेश गोयल, अवनीश अग्रवाल, वेदप्रकाश यादव, संदीप अग्रवाल, अशोक रस्तोगी, शैंकी अग्रवाल, मोहित चौहान, आशु चौहान, पप्पू गिरी, सतवीर गिरी, देवेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा व महेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...