कुशीनगर, नवम्बर 30 -- कुशीनगर। मोक्षदा एकादशी के पावन अवसर पर गौतम फाउंडेशन कुशीनगर द्वारा नगर के राम जानकी मठ मंदिर परिसर में एक दिसंबर सोमवार को आयोजित भव्य गीता जयंती महोत्सव और दीपोत्सव आयोजित है। इस अवसर पर विविध प्रकाशनों की गीता प्रदर्शनी लगाई जाएगी। यह जानकारी देते हुए फाउंडेशन के प्रबंधक राजू जायसवाल ने बताया कि सोमवार की सुबह 7 बजे सामूहिक गीता पाठ, सायं चार बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, सायं पांच बजे दीपोत्सव एवं गीता प्रदर्शनी, सायं 6:30 भव्य रूप से सामूहिक आरती आचार्य गण के निर्देशन में आयोजित है। अंत में प्रसाद वितरण के साथ महत्व का समापन होगा। श्री जायसवाल ने इस महोत्सव में श्रद्धालुओं से भाग लेने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.