पटना, मार्च 10 -- पंचमहला पुलिस ने शनिवार की रात डुमरा जंजीरा दियारा में छापेमारी कर हथियार तस्कर लक्ष्मण कुमार (30) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से दो पिस्टल, दो गोली और तीन खोखा बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपित खगड़िया के महेशपुर थाना क्षेत्र निवासी इंद्रदेव सिंह निषाद का पुत्र है। बाढ़ एएसपी ने बताया कि डुमरा जंजीरा दियारा में हथियार तस्कर के होने की सूचना मिली। इसके बाद पंचमहला पुलिस ने छापेमारी कर हथियार तस्कर लक्ष्मण कुमार को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान उसके पास से दो पिस्टल, दो गोली और तीन खोखा बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि वह शनिवार की रात हथियार की सप्लाई करने डुमरा जंजीरा दियारा आया था। पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.