पटना, मई 11 -- मोकामा में शनिवार को आपसी विवाद में भतीजे ने लाठी-डंडे से पीटकर अपने चाचा की हत्या कर दी। घटना मोकामा के कन्हाईपुर गांव की है। मृतक असेसर राय (58) कन्हाईपुर टोला गंगा प्रसाद, वार्ड तीन के निवासी थे। परिजनों ने बताया कि असेसर राय का भतीजा राजकुमार राय ने उनके पुत्र बिरजू राय से करीब एक वर्ष पहले मोबाइल खरीदने के लिए चार हजार रुपए कर्ज लिया था। गुरुवार को बिरजू राय ने राजकुमार से उधार लिए रुपए की मांग की। जिस पर राजकुमार ने रुपये नहीं लौटाए और झगड़ा करने लगा। देखते ही देखते विवाद काफी बढ़ गया तो स्थानीय लोगों ने समझाकर दोनों को शांत किया। शनिवार की सुबह बिरजू के पिता असेसर राय कन्हाईपुर दियारा अपने खेत पर फसल देखने गए थे। आरोप है कि उसी दौरान राजकुमार ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर असेसर राय को लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.