पटना, नवम्बर 22 -- अयोध्या से सिमरिया धाम जा रही तीर्थयात्रियों की बस मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर पलटी मार दी। हादसा शुक्रवार की सुबह तकरीबन 5 की है। मोकामा थाना इलाके के बरहपुर गांव के सामने फोरलेन के रेलिंग से टकराते हुए बस 20 फिट नीचे गड्ढे में पलट गई। बस में चालीस से अधिक तीर्थयात्री सवार थे। इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। जबकि 25 से अधिक यात्री घायल हो गए। जिसमें लगभग आधे दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मृतक महिला मधुबनी की रहने वाली धनेश्वरी देवी(60) है।घायलों में सीतामढ़ी की सावित्री देवी(61),लखमिनिया देवी(70),धूनी देवी(70),देवेंद्र कुमार(15),त्रिफली देवी(63) रानी कुमारी(21)वहीं मधुबनी के चंद्रिका देवी(71),...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.